Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 (CTET Exam Pattern 2026) पेपर 1 और 2 - अंकन योजना, सीटेट सिलेबस देखें
    • लेख
    • सीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 (CTET Exam Pattern 2026) पेपर 1 और 2 - अंकन योजना, सीटेट सिलेबस देखें

    सीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 (CTET Exam Pattern 2026) पेपर 1 और 2 - अंकन योजना, सीटेट सिलेबस देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 11 May 2026, 03:59 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 (CTET Exam Pattern 2026) पेपर 1 और 2 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा ऑनलाइन मोड में सीटेट सितंबर 2026 नाम से आधिकारिक सीटेट अधिसूचना के साथ सीटेट 2026 आवेदन और विस्तृत सीटीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न (CTET 2026 exam pattern in Hindi) जारी कर दिया गया है। सीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 में सीटेट 2026 के प्रश्न पत्र से जुड़े सभी विवरण जैसे कि प्रश्नों की संख्या, अधिकतम अंक, सीबीटी मोड में कैसे उत्तर दें और सीटीईटी परीक्षा 2026 से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाें को जगह दी गई है। सीटेट आवेदन पत्र 11 मई से जारी हो जो कि अंतिम तिथि 10 जून तक भर सकते हैं।
    सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें?

    This Story also Contains

    1. सीटीईटी एग्जाम पैटर्न 2026– चरण (CTET Exam Pattern 2026 in hindi- Stages)
    2. सीटीईटी अंकन योजना 2026 (CTET Marking Scheme 2026 in HIndi)
    3. सीटीईटी मॉक टेस्ट (CTET Mock Test)
    4. सीटीईटी प्रश्न पत्र 2026
    सीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 (CTET Exam Pattern 2026) पेपर 1 और 2 - अंकन योजना, सीटेट सिलेबस देखें
    सीटेट एग्जाम पैटर्न 2026 (CTET Exam pattern 2026 in Hindi)

    सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा का आयोजन नवीनतम सीटेट 2026 परीक्षा पैटर्न (CTET 2026 Exam pattern in hindi) के अनुसार किया जाएगा। उम्मीदवार सीटेट तैयारी के टिप्स और फ्री सीटेट हिंदी ऑनलाइन मॉक टेस्ट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सीटीईटी एग्जाम पैटर्न 2026 (CTET Exam pattern 2026 in hindi) के अनुसार इसमें एक-एक अंक के 150 प्रश्न होंगे। सीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2026 के बारे में अधिक जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
    फ्री सीटेट हिंदी ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें

    सीटीईटी 2026 एग्जाम पैटर्न – अवलोकन (CTET 2026 Exam Pattern in hindi – Overview)

    परीक्षा का नाम

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट)

    आयोजक निकाय

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)

    परीक्षा का मोड

    ऑफलाइन

    सीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 के पेपर

    पेपर I और पेपर II

    सीटीईटी परीक्षा समय अवधि

    प्रत्येक के लिए 2 घंटे 30 मिनट

    प्रश्नों का प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

    सीटीईटी अंकन योजना

    हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। गलत जवाब होने पर अंक नहीं काटा जाएगा

    पद

    शिक्षक

    सीटेट महत्वपूर्ण लिंक्स :

    सीटीईटी एग्जाम पैटर्न 2026– चरण (CTET Exam Pattern 2026 in hindi- Stages)

    CTET 2026 आधिकारिक परीक्षा पैटर्न के अनुसार, CTET 2026 निम्नलिखित दो पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा:

    • पेपर I (प्राथमिक चरण)

    • पेपर- II (प्रारंभिक चरण)

    ये भी देखें -

    How to crack CTET Exam?
    Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
    Check Now

    सीटीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न - पेपर 1 (प्राथमिक चरण) 6

    सीबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित सीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर I में निम्नलिखित 5 खंडों से प्रश्न होंगे। सीटीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न - पेपर 1 के अनुसार प्रत्येक में में 1-1 अंक के 30 प्रश्न होंगे। हर सही जवाब के लिए एक अंक दिया जाएगा।

    सीटेट 2026 एग्जाम पैटर्न पेपर 1

    क्रम

    खंड

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    1.

    भाषा I (अनिवार्य)

    30

    30

    2.

    भाषा II (अनिवार्य)

    30

    30

    3.

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    4.

    पर्यावरण अध्ययन

    30

    30

    5.

    गणित

    30

    30


    कुल

    150

    150

    इन्हें भी देखें

    सीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2026 - पेपर 2 (प्रारंभिक चरण)

    सीबीएसई सीटीईटी 2026 एग्जाम पैटर्न में पेपर II परीक्षा प्रारूप सीटेट दिया है। पेपर II में पांच भागों के प्रश्न शामिल होंगे: भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (केवल सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान शिक्षकों के लिए), और गणित और विज्ञान (केवल गणित और विज्ञान के शिक्षकों के लिए) ।

    पेपर 2 के लिए सीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2026

    क्रम

    खंड

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    1.

    भाषा I (अनिवार्य)

    30

    30

    2.

    भाषा II (अनिवार्य)

    30

    30

    3.

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    4.

    गणित और विज्ञान (केवल गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए)

    60

    60

    5.

    सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (केवल सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए)

    60

    60


    कुल

    150

    150

    Student Also Liked:

    सीटीईटी अंकन योजना 2026 (CTET Marking Scheme 2026 in HIndi)

    सीटेट के पेपर I में 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। पेपर- II में भी 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। दोनों पेपरों में, CTET September 2026 परीक्षा प्रारूप के अनुसार परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं है।

    सीटीईटी सिलेबस 2026 (CTET Syllabus 2026 in Hindi )

    सीबीएसई द्वारा पेपर I और पेपर II दोनों के लिए CTET पाठ्यक्रम 2026 निर्धारित किया जाता है। CTET 2026 पाठ्यक्रम में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, पर्यावरण अध्ययन, गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान सभी शामिल हैं। सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम के अनुसार अच्छे से तैयारी करनी चाहिए। पाठ्यक्रम उम्मीदवारों को परीक्षा के भागों, उप-विषयों और अंकों की जानकारी देगा। परीक्षा में दो पेपर होते हैं: पेपर I और पेपर II। प्राथमिक कक्षाओं (I से V) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार पेपर I का चुनाव करते हैं, जबकि माध्यमिक कक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार पेपर II (VI से VIII) का चुनाव करते हैं।

    सीटीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न - पेपर 1 के लिए सीटीईटी पाठ्यक्रम

    खंड

    Ctet syllabus 2026 paper 1 in hindi पेपर I (सब-टॉपिक)

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के विस्तृत सीटीईटी पाठ्यक्रम देखें

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र


    • बाल विकास (प्राथमिक विद्यालय के बच्चे)

    • सीखना और शिक्षाशास्त्र

    • समावेशी शिक्षा की अवधारणा और विशेष जरूरत वाले बच्चों को समझना

    भाषा I और II के विस्तृत सीटेट सिलेबस देखें

    भाषा I

    • भाषा विकास का शिक्षाशास्त्र

    • भाषा समझ

    भाषा II (भाषा I के अलावा कोई अन्य भाषा होगी)

    • समझ

    • भाषा विकास का शिक्षाशास्त्र

    गणित और पर्यावरण विज्ञान के विस्तृत सीटीईटी पाठ्यक्रम देखें

    गणित

    • शैक्षणिक मुद्दे

    • सामग्री

    पर्यावरण अध्ययन

    • सामग्री

    • शैक्षणिक मुद्दे


    सीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2026 - पेपर 2 के लिए सीटीईटी पाठ्यक्रम (CTET Exam Pattern 2026 - CTET Syllabus 2026 Paper 2 in hindi)

    खंड

    पेपर II (सब-टॉपिक)

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के विस्तृत सीटीईटी पाठ्यक्रम देखें

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    • सीखना और शिक्षाशास्त्र

    • बाल विकास (माध्यमिक विद्यालय के बच्चे)

    • समावेशी शिक्षा की अवधारणा और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समझना

    भाषा I और II के विस्तृत सीटेट पाठ्यक्रम देखें

    भाषा I

    • भाषा विकास का शिक्षाशास्त्र

    • भाषा समझ

    भाषा II (भाषा के अलावा कोई भाषा होगीI)

    • समझ

    • भाषा विकास का शिक्षाशास्त्र

    गणित और विज्ञान के विस्तृत सीटीईटी पाठ्यक्रम देखें

    गणित और विज्ञान

    • विषय

    • शैक्षणिक मुद्दे

    सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान के विस्तृत सीटीईटी पाठ्यक्रम देखें

    सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान

    • विषय

    • शैक्षणिक मुद्दे

    यह भी पढ़ें:

    सीटीईटी मॉक टेस्ट (CTET Mock Test)

    CTET 2026 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को CTET मॉक टेस्ट जरूर देना चाहिए। CTET मॉक टेस्ट छात्रों को सटीक CTET 2026 परीक्षा पैटर्न को जानने में मदद करेगा। उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा के दबाव और सीटेट परीक्षा हॉल के वातावरण के बारे में पता चल जाएगा। मॉक टेस्ट के अंत में परिणाम भी दिया जाएगा। उम्मीदवार सीटीईटी मॉक टेस्ट की मदद से अपनी तैयारी के स्तर का विश्लेषण कर सकते हैं। ऑनलाइन मोड में कई मॉक टेस्ट उपलब्ध हैं।

    सीटीईटी प्रश्न पत्र 2026

    सीटेट 2026 परीक्षा क्रैक करने के लिए, सीटेट 2026 परीक्षा प्रारूप के अनुसार सीटीईटी प्रश्न पत्र को हल करना महत्वपूर्ण है। सीटेट प्रश्न पत्र पेपर I और पेपर II दोनों के लिए अलग-अलग उपलब्ध हैं। सीटेट की तैयारी के तौर पर प्रश्न पत्र को हर दिन हल करने को दिनचर्या में शामिल करने से आपको विषयों पर सटीकता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उम्मीदवार अपने कमजोर तथा मजबूत पक्षों का विश्लेषण कर सकेंगे हैं और उसी के अनुसार अपनी तैयारी की योजना बना सकेंगे। सीबीएसई ने सीटीईटी 2026 के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर भी उपलब्ध कराए हैं।

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    • सीटेट में कितने सबजेक्ट होते हैं (ctet me kitne subject hote hai)?

    सीटेट में दो पेपर होते है तथा पेपर 1 भाषा I (अनिवार्य), भाषा II (अनिवार्य), बाल विकास और शिक्षाशास्त्र,पर्यावरण अध्ययन, गणित विषय है तथा पेपर 2 में भाषा I (अनिवार्य), भाषा II (अनिवार्य), बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, गणित और विज्ञान (केवल गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए), सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (केवल सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए) शामिल है।

    • सीटेट में कितने पेपर होते हैं (ctet me kitne paper hote hai)?

    सीटेट में दो पेपर होते है यानी पेपर 1 तथा पेपर 2।

    • सीटेट का पेपर कैसा आता है?

    सीटेट का पेपर बहुविकल्पीय प्रश्न पर आधारित होता है, जिसमें 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।

    • सीटेट परीक्षा की समय अवधि (ctet exam time duration) कितनी है?

    सीटेट परीक्षा के प्रत्येक पेपर की समायावधि 2 घंटे 30 मिनट है।

    • सीटेट कुल अंक (ctet total marks) कितने है?

    सीटेट में 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।

    • पेपर 1 के लिए CTET परीक्षा पैटर्न 2026 क्या है?

    सीटेट के लिए प्रत्येक विषय में 30 प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। इस प्रकार देखें तो प्रत्येक विषय के लिए कुल 30 अंक होते हैं। परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 150 है, जो कुल मिलाकर 150 अंक के होते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाता है।

    • सीटेट में कौन-कौन से विषय आते हैं?

    CTET पेपर 1 के पाठ्यक्रम में पाँच सेक्शन शामिल हैं- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II, गणित और पर्यावरण अध्ययन और CTET पेपर 2 के पाठ्यक्रम में चार सेक्शन शामिल हैं- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान।

    • CTET में कितने नंबर चाहिए?

    उम्मीदवारों के अलग-अलग श्रेणी के लिए अंकों की संख्या भिन्न-भिन्न है। सामान्य, OBC, SC, ST और PwD श्रेणियों के लिए CTET न्यूनतम योग्यता अंक जान सकते हैं। सामान्य श्रेणी के लिए पासिंग अंक 90 हैं, जबकि OBC/SC/ST और PwD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 82 हैं।

    अन्य सरकारी परीक्षाओं की सूची यहां देखें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या पेपर I और पेपर II के लिए CTET 2026 परीक्षा पैटर्न समान है?
    A:

    हां, दोनों पेपरों के लिए सीटीईटी परीक्षा पैटर्न समान होगा। हालांकि, सीटेट सिलेबस के अनुसार विषय भिन्न हो सकते हैं।

    Q: सीटीईटी परीक्षा 2026 में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?
    A:

    सीटीईटी सितंबर 2026 के परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होंगे।

    Q: सीटीईटी प्रश्न पत्र का अधिकतम अंक कितना होगा?
    A:

    सीटीईटी प्रश्न पत्र का अधिकतम अंक 150 होगा।

    Q: सीटीईटी 2026 परीक्षा में कितने पेपर हैं?
    A:

    सीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के लिए अलग-अलग यानी कुल दो पेपर होंगे। यह उम्मीदवार पर निर्भर करता है कि वे कोई एक पेपर दें या फिर दोनों पेपर दें।

    Q: मैं सीटीईटी 2026 परीक्षा की तैयारी कैसे कर सकता हूं?
    A:

    सीटीईटी के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के आधार पर प्रश्न पत्रों को हल करें। सीटीईटी के पाठ्यक्रम के अनुसार अपने समय का सदुपयोग करें।

    Q: प्रत्येक टेस्ट की समय अवधि क्या है?
    A:

    सीटीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार पेपर I और II दोनों की परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।

    Q: प्रवेश परीक्षा किस भाषा में आयोजित की जाती है?
    A:

    सीटीईटी परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी सहित कुल मिलाकर 27 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

    Q: बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के लिए कितने अंक आवंटित किए जाते हैं?
    A:

    I और II दोनों पेपर में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र खंड से संबंधित प्रश्न होंगे। इस खंड में एक-एक अंक के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    Hello Dear Student,
    Based on the information provided, both qualifications appear to be valid and obtained through the regular mode of study. Since your graduation examinations were completed in December 2020 and you took admission to the D.El.Ed. program in February 2021, the two courses were not pursued simultaneously. Therefore,

    Hi Amita,

    You can get the CTET paper 2 syllabus for hindi language from here!

    Hope it helps!

    Ctet paper 2 answer key NTA ki official site (https://nta.ac.in/) par release hogi. Aap diye gye link par click karke bhi ctet answer key se related update le sakte hain. ctet paper 2 answer key link

    Hello!
    Central Teacher Eligibility Test (CTET) Paper 1 ki answer sheet aur official answer key Central Board of Secondary Education (CBSE) ki official website par release hoti hai. Waha se or careers360 ke page par bhi PDF download kar sakte ho.
    for more information- please click here