सभी गतिविधियां मिटाना
- अपने कंप्यूटर पर, myactivity.google.com पर जाएं.
- सबसे ऊपर, मिटाएं
पर क्लिक करें.
- अब तक की सारी
आगे बढ़ें
मिटाएं पर क्लिक करें.
एक गतिविधि मिटाना
उदाहरण के लिए, यह गतिविधि Google पर की गई आपकी कोई खोज या Chrome पर विज़िट की गई किसी वेबसाइट की जानकारी हो सकती है. किसी गतिविधि को मिटाने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर, myactivity.google.com पर जाएं.
- नीचे स्क्रोल करके, उस गतिविधि पर जाएं जिसे आपको मिटाना है.
- इसे ढूंढने के लिए, ये काम किए जा सकते हैं:
- दिन के हिसाब से ब्राउज़ करके देखें.
- खोजें या फ़िल्टर का इस्तेमाल करें.
- इसे ढूंढने के लिए, ये काम किए जा सकते हैं:
- जिस आइटम को मिटाना है उसके बगल में मौजूद, मिटाएं
पर क्लिक करें.
तारीख या प्रॉडक्ट के हिसाब से गतिविधि मिटाना
- अपने कंप्यूटर पर, myactivity.google.com पर जाएं.
- नीचे स्क्रोल करके, किसी गतिविधि पर जाएं.
- किसी गतिविधि को ढूंढने के लिए, तारीख और प्रॉडक्ट दोनों फ़िल्टर एक साथ लगाए जा सकते हैं.
- तारीख के हिसाब से फ़िल्टर करने के लिए:
- कैलेंडर
पर क्लिक करें.
- इसके बाद, वह तारीख चुनें जिससे पहले की गतिविधि ढूंढनी है.
- ड्रॉप-डाउन से, पहले से तय की गई कोई अवधि चुनें या अपने हिसाब से शुरू और खत्म होने की तारीखें डालें.
- कैलेंडर
- प्रॉडक्ट के हिसाब से फ़िल्टर करने के लिए:
- खोजें
पर क्लिक करें.
- वे प्रॉडक्ट चुनें जिन पर की गई अपनी गतिविधि की जानकारी आपको मिटानी है.
- Google के कुछ प्रॉडक्ट पर की गई गतिविधियां, 'मेरी गतिविधि' में सेव नहीं होती.
- खोजें
- तारीख के हिसाब से फ़िल्टर करने के लिए:
- किसी गतिविधि को ढूंढने के लिए, तारीख और प्रॉडक्ट दोनों फ़िल्टर एक साथ लगाए जा सकते हैं.
- गतिविधि मिटाएं.
- फ़िल्टर की गई सभी गतिविधियों को मिटाने के लिए: खोज बार के बगल में मौजूद, मिटाएं
नतीजे मिटाएं पर क्लिक करें.
- चुनिंदा आइटम मिटाने के लिए: आपको जो आइटम मिटाना है उसके बगल में मौजूद, मिटाएं
पर क्लिक करें.
- फ़िल्टर की गई सभी गतिविधियों को मिटाने के लिए: खोज बार के बगल में मौजूद, मिटाएं
गतिविधि का अपने-आप मिटना
अपने Google खाते में सेव की गई कुछ गतिविधियों के लिए, अपने-आप मिटने की सुविधा चालू की जा सकती है.
- कंप्यूटर पर अपना Google खाता खोलें.
- बाईं ओर, डेटा और निजता पर क्लिक करें.
- "इतिहास की सेटिंग" में जाकर, उस गतिविधि या इतिहास की सेटिंग पर क्लिक करें जिसके लिए आपको अपने-आप मिटने का विकल्प चुनना है.
- अपने-आप मिटना पर क्लिक करें.
- आपको अपनी गतिविधि का डेटा कब तक सेव करके रखना है, यह तय करने के लिए यहां दिए गए बटनों में से किसी एक पर क्लिक करें.
- चुने गए विकल्प को सेव करने के लिए, आगे बढ़ें
पुष्टि करें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: कुछ गतिविधियां आपकी चुनी गई समयसीमा से पहले मिट सकती हैं. उदाहरण के लिए, आपके डिवाइस की जगह और आईपी पते की जानकारी, वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि में सेव होने के 30 दिनों के बाद मिट जाती है.
अन्य जगहों पर सेव की गई गतिविधि मिटाना
कभी-कभी, आपकी गतिविधि को 'मेरी गतिविधि' के अलावा दूसरी जगहों पर भी सेव किया जाता है.
उदाहरण: अगर आपने टाइमलाइन की सुविधा चालू की है, तो गतिविधि से जुड़ा डेटा Maps की आपकी टाइमलाइन में सेव किया जाता है. आपके पास दूसरी जगहों पर सेव की गई ज़्यादातर गतिविधियों की जानकारी को मिटाने का विकल्प होता है.
अपने खाते में सेव की गई अन्य गतिविधि की जानकारी को मिटाना- अपने कंप्यूटर पर, myactivity.google.com पर जाएं.
- अपनी गतिविधि की जानकारी के ऊपर मौजूद खोज बार में, ज़्यादा
अन्य गतिविधि पर क्लिक करें.
- यहां से, ये काम किए जा सकते हैं:
- किसी गतिविधि की जानकारी मिटाना: गतिविधि की जानकारी के नीचे, गतिविधि मैनेज करें
जानकारी
मिटाएं पर क्लिक करें.
- गतिविधि की जानकारी मिटाने का विकल्प ढूंढना: गतिविधि की जानकारी के नीचे, जानकारी पर क्लिक करें.
- किसी गतिविधि की जानकारी मिटाना: गतिविधि की जानकारी के नीचे, गतिविधि मैनेज करें
- Chrome पर, अन्य ब्राउज़िंग डेटा और ब्राउज़िंग इतिहास मिटाने का तरीका जानें.
- अगर किसी दूसरे ब्राउज़र का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो उस ब्राउज़र के सहायता केंद्र पर जाकर, गतिविधि मिटाने का तरीका जानें.
गतिविधि से जुड़ी सेटिंग बंद करना और गतिविधि की जानकारी मिटाना
आपके पास 'मेरी गतिविधि' में दिखने वाली ज़्यादातर जानकारी और डेटा को कंट्रोल करने का विकल्प होता है.
- अपने Google खाते पर जाएं.
- स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद, डेटा और निजता को चुनें.
- "इतिहास की सेटिंग" में जाकर, उस गतिविधि या इतिहास की सेटिंग को चुनें जिसे आपको सेव नहीं करना है.
- आपको जिस सेटिंग को सेव नहीं करना है उस सेटिंग में जाकर, बंद करें को चुनें.
- सेटिंग बंद करें या बंद करें या बंद करें और गतिविधि की जानकारी मिटाएं को चुनें.
- “गतिविधि सेव करना बंद करें और गतिविधि मिटाएं” को चुनने पर, पुष्टि करें कि आपको किस गतिविधि की जानकारी मिटानी है.
अहम जानकारी: कुछ गतिविधियों को 'मेरी गतिविधि' में शामिल नहीं किया जाता है.
गतिविधि की जानकारी को सेव करने की सुविधा को कुछ समय के लिए बंद करना
आपके पास गुप्त मोड में ब्राउज़ करने का विकल्प है.
अहम जानकारी: अगर आपने किसी निजी ब्राउज़िंग विंडो पर अपने Google खाते में साइन इन किया है, तो हो सकता है कि आपकी खोज गतिविधि उस खाते में सेव हो जाए.
समस्याएं हल करना
मिटाई गई गतिविधि का 'मेरी गतिविधि' में दिखना:
- पक्का करें कि डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट किया गया हो. अपने किसी एक डिवाइस पर 'मेरी गतिविधि' में मौजूद कोई आइटम मिटाने पर, वह अब भी उन डिवाइसों पर दिख सकता है जो ऑफ़लाइन हैं. जब ऑफ़लाइन डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट किया जाएगा, तब मिटाए गए आइटम हटा दिए जाएंगे.
- कैश मेमोरी और कुकी मिटाएं.
जानें कि आपके Google खाते से की गई गतिविधि मिटाने के बाद क्या होगा
जब गतिविधि को मैन्युअल तरीके से मिटाया जाता है या इसके लिए अपने-आप मिटने की सेटिंग चुनी जाती है, तब हम आपकी गतिविधि को हमारे प्रॉडक्ट और सिस्टम से हटाने की प्रोसेस शुरू कर देते हैं.
सबसे पहले, हम मिटाए गए डेटा का ऐक्सेस तुरंत हटा देते हैं और Google पर आपको आपके हिसाब से अनुभव देने के लिए, इस डेटा का इस्तेमाल बंद कर देते हैं.
इसके बाद, हम डेटा को अपने स्टोरेज सिस्टम से सुरक्षित तरीके और पूरी तरह से मिटाने के लिए डिज़ाइन की गई प्रोसेस शुरू कर देते हैं.
Google, डेटा को मैन्युअल तरीके से या अपने-आप मिटाने में आपकी मदद करता है. Google, ऐसी कुछ गतिविधियों को भी जल्दी मिटा सकता है जो आपके अनुभव को बेहतर बनाने में अब काम नहीं आने वाली.
स्थानीय कानूनी शर्तों या कारोबार की ज़रूरतों को पूरा करने जैसे कामों के लिए, Google लंबे समय तक कुछ तरह का डेटा सेव करके रख सकता है.